आईटी के निशाने पर Unnao के मांस निर्यातक, ठीक एक माह बाद दूसरी रेड से मची अफरा-तफरी
उन्नाव में स्लाटर हाउस पर आयकर विभाग की रेड।
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के अल सुपर स्लाटर हाउस में आयकर विभाग ने फैक्ट्री में रेड। ठीक एक माह बाद आईटी की दूसरी रेड से मांस निर्यातक में अफरा-तफरी मच गई।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के स्लाटर हाउस आयकर विभाग के रडार पर हैं। शनिवार सुबह एक बार फिर छह गाड़ियों से 12 से 14 आईटी अधिकारियों के शहर के दही थानांतर्गत अल सुपर स्लाटर हाउस पहुंचने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्री के जिम्मेदारों के फोन व कंप्यूटर जब्त कर लेनदेन संबंधी दस्तावेजों और खातों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फैक्ट्री को सीआरपीएफ जवानों ने अपने घेरे में ले लिया है। अचानक शुरू हुई इस छापेमारी से आस पास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचते ही कई लोग स्लाटर के दूसरे गेट से भाग निकलने में सफल रहे।
उन्नाव जिले के यांत्रिक कत्लखाने आईटी विभाग के रडार पर चल रहे है। पूर्व में एक स्लाटर हाउस में पड़ी आईटी की रेड के ठीक एक माह बाद शनिवार आईटी टीम ने पहुंच छापेमारी शुरू कर दी है। छह गाड़ियों से पहुंचे एक दर्जन आईटी अधिकारियों के पहुंचने से फैक्ट्री से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सीआरपीएफ जवानों ने फैक्ट्री को अपने घेरे में ले लिया है। आईटी टीम सघन जांच पड़ताल में लगी है।
बीते 21 दिसंबर को भी आईटी टीम के अधिकारियों ने इसी थाना क्षेत्र की मांस निर्यातक फैक्ट्री रूस्तम फूड्स में अचानक छापेमारी की थी। तकरीबन 8 से 10 गाड़ियों से आयकर विभाग लखनऊ, कानपुर व आगरा के अफसरों में स्लाटर हाउस 72 घंटे से अधिक समय तक जांच पड़ताल की थी जिसमे करोड़ों रूपये के कर चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई थी। जनवरी 2018 में भी इसी स्लाटर हाउस में पड़ी आईटी रेड तकरीबन 80 घंटे चली थी।
