अलीगढ़ में Street Dogs को नहीं लगेगी ठंड, किया गया ये Special इंतजाम  

अलीगढ़ में Street Dogs को नहीं लगेगी ठंड, किया गया ये Special इंतजाम  

अलीगढ़, अमृत विचार। बेसहारा और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए तकरीबन हर शहर में रैन बसेरे बनाये जाते हैं। जिसमें ठंड से बचने के इंतजाम किये जाते हैं। लेकिन अलीगढ़ में पहली बार नगर निगम की ओर से सड़क पर आवारा घूमने वाले कुत्तों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। यह रैन बसेरा शहर के क्वार्सी थाना इलाके में तैयार किया गया। जिसे नगर निगम, जीव दया फाउंडेशन और तप विदिशा नामक संस्था के सौजन्य से बनाया गया है। 

जीव दया फाउंडेशन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इसका मकसद यह है कि जो कुत्ते सर्दियों में परेशान होते हैं वो सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। कभी-कभी तो गाड़ियो के आगे आने से उनका एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें उनकी मौत तक हो जाती है।  इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए निगम और तप विदिशा के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। जहां कुत्तों के लिए ड्रम रखवाये गए हैं उनमें कंबल बेडशीटऔर गद्दे डाले गए हैं। जिससे उन्हें ठंड न लगे। 

ये भी पढ़ें - CM हिमंत ने पूछा- कौन है शाहरुख खान?, इस अनोखे अंदाज में किंग खान के फैंस ने बताया

ताजा समाचार

CM ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के अन्याय का बदला लेगा बंगाल, निश्चित रूप से बांग्ला विरोधियों का होगा सफाया
रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रही बस की ट्रक से टक्कर, ड्राइवर की मौत...दो दर्जन श्रद्धालु घायल
सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की पारी की तारीफ, कहा- टी20 विश्व कप से पहले सकारात्मक संकेत 
लखनऊ: DRDO का बनाया हेलीकॉप्टर लापता, अधिकारी बोले जानकारी नहीं
बिहार: जीजा-साली ने पुलिस हिरासत में किया सुसाइड, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन और पथराव...मचा बवाल
बिहार : शिवहर संसदीय सीट से महिलाओं ने पांच बार की आधी आबादी की आवाज बुलंद, सासंद रमा देवी बेटिकट