प्रयागराज: भीषण गर्मी में सूख रहे हलख, नहीं मिल रहा पानी
कोरांव/नैनी, अमृत विचार। तहसील कोरांव परिसर में हैण्ड पम्प शोपीस बने हुए हैं। इससे वादकारी व अधिवक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जहां हैण्ड पम्प तो है पर पानी नहीं दे रहे। वह खराब पड़े हैं।
कोरांव तहसील प्रांगण में कुल तीन हैण्ड पम्प स्थापित हैं। इनमें एक जहां पूरी तरह खराब है, वहीं दूसरा गन्दा पानी दें रहा है जो पीनें लायक नहीं है। बचा एक जो रूक रूक कर थोड़ा थोड़ा पानी देता है। इससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं तहसील के बगल श्री नगर में भी पेयजल का संकट गहरा गया है। यहां की महिलाएं तहसील से डिब्बे भर कर पानी लें जाकर प्यास बुझती हैं।

पूर्व में तहसील कोरांव में 20 टैक्टर पानी की आपूर्ति के लिए श्रीनगर, बेलवनिया, बेलहट, बड़ोखर, संसारपुर, दोहथा, पारा आदि गांवों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती थी। किन्तु अभी तक तहसील कोरांव में एक भी टैंकर नहीं मिल सका। इससे पानी की किल्लत बढ़ गई है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कोरांव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। इस सम्बन्ध में तहसीलदार कोरांव राजेश कुमार पाल ने बताया कि रिबोर के लिए खण्ड विकास अधिकारी को तथा टैंकर के लिए जल्द ही जल निगम को पत्राचार करके पेयजल आपूर्ति बहाल की जायेगी।
ये भी पढ़ें -Video: कुंभ एक्सप्रेस के पहियों से उठा धुआं, रोकी गई ट्रेन-कूद कर भागे यात्री
