सुलतानपुर: रेलवे स्टेशन के रास्ते बने टैंपो के पार्किंग स्थल, मुसीबत में राहगीर
पार्किंग स्थल पर चल रहा निर्माण, गलियों में खड़े हो रहे वाहन
सुलतानपुर, अमृत विचार। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरु हो गया है। कार्यदायी संस्था ने बाहरी परिसर में शुरू हुए निर्माण कार्य से वाहनों के पार्किंग स्थल को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। वहीं रेलवे स्थायी व अस्थायी पार्किंग जोन की व्यवस्था नहीं कर सका है। पार्किंग न होने से मोहल्लेवासियों के साथ ही राहगीरों के लिए मुसाबित खड़ी हो गई है। वही रेलवे कालोनी में रहने वालो के सामने सुरक्षा का भी अंदेशा बना है।
बताते चलें कि सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 30 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों से सफर करने व घर वापस आने वाले यात्रियों के अलावा अग्रिम टिकट लेने व लोगों को छोड़ने और लेने आने वालों की भीड़ होती है। अभी तक इन लोगों के वाहन स्टेशन गेट के बाहर परिसर की पार्किंग में खड़े होते थे, लेकिन पार्किंग जोन में निर्माण शुरू होने से वाहनों के पार्किंग स्थल पर कब्जा हो गया है। भवन के निर्माण कार्य को देखते हुए रेलवे की ओर से स्थायी व अस्थायी पार्किंग स्थल का बंदोबस्त नहीं किया।
इतना ही नहीं पार्किंग स्थल से होने वाली आय को देखते हुए निमार्ण कार्य तक पार्किंग स्थगित भी नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि पार्किंग शुल्क देने वाले वाहन स्टेशन की रेलवे कॉलोनी तक खड़े किए जा रहे हैं। वाहनों की भीड़ से कॉलोनी के लोगों के साथ यात्रियों के आने जाने के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कॉलोनी के लोगों के सामने सुरक्षा का अंदेशा भी बना है।
चोटिल हो रहें यात्री, समास्या में कालोनीवासी
शुक्रवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस पकड़ने आए लम्भुआ के दिनेश जल्दी के चक्कर में रास्ते में खडे ई रिक्शा में टकरा गिर गए। चोट तो आई लेकिन बिना दवा लिए ही ट्रेन में चढ़ गए। गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला को टैंपू ने ठोकर मार दी थी, जिन्हे इलाज के बाद परिजन घर ले गए।
रेलवे कॉलोनी में रहने वाली ममता , सुशीला ने कहा कि जब से स्टेशन भवन का निर्माण हो रहा है, तब से परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन के आने का समय होने पर ई-रिक्शा व टेंपो चालक कॉलोनी के अंदर तक वाहन खड़े कर बाहर निकलने का रास्ता बंद कर देते हैं। इस दौरान घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। सुरक्षा का भय हमेशा बना रहता है। वही रास्ते से गुजरने वाली छात्र छात्राओं के लिए भी मुसबित खडी हो गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि नो पार्किंग स्थल पर खडे वाहनों के खिलाफ़ अभियान चलाया जायेगा।
जगह के अभाव में नए पार्किंग स्थल का बंदोबस्त नहीं पाया है। अस्थाई पार्किंग स्थल से काम चल रहा है.., बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक सुलतानपुर।
यह भी पढ़ें:-कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
