ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जोरदार हमला करते हुए कहा, "राम मंदिर को कोई खतरा नहीं है। ये मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। अगर सरकार भाजपा की नहीं होती कांग्रेस की सरकार होती तब भी मंदिर बनता। ये (भाजपा) भ्रम फैला रहे हैं। अब उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में ED, आयकर विभाग, CBI राज कर रहे हैं। सरकारें गिरा रहे हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग करके चुनी हुई सरकारें गिराई। जो  राजनीतिक गुंडागर्दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस के अकाउंट बंद कर दिए। 2 मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद कर दिया। लोगों के दिमाग में आ गया है कि अगर मोदी भारी बहुमत से जीत जाएंगे तो पता नहीं आगे चुनाव होंगे या नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:-Transgenders में सुसाइड की प्रवत्ति सामान्य लोगों से 40 गुना अधिक, KGMU में ट्रांस जेंडरों के स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा

संबंधित समाचार