Farrukhabad: वाटर कूलर के पास लगा दिया बायोमेडिकल कचरा...स्वास्थ्य विभाग दवा देने के बजाय खुद बीमार करने में लगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में वाटर कूलर के पास लगा दिया बायोमेडिकल कचरा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सीएचसी के इमरजेंसी गेट पर वाटर कूलर  के पास शनिवार को बायो केमिकल कचरा जला दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को दवा देने के बजाय खुद ही बीमार करने में लग गया है। पिछले सप्ताह एक सफाई कर्मी की हरकत खुली तो उस पर कार्रवाई भी हुई थी। अब बायो केमिकल कचरा जलाया जाने लगा है। 

कायमगंज सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 350 से 500 मरीज आ जाते हैं। यहां सफाई की व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज संक्रमण के खतरे से अनजान हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार को इमरजेंसी गेट के पास जहां मरीज व तीमारदार ठंडा पानी पीते हैं। 

उसके पास ही बायो मेडिकल कचरे का ढेर लगा दिया गया था। इसकी छानबीन हुई थी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। एक सफाईकर्मी की हरकत सामने आई थी। चिकित्सा प्रभारी ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। 

शनिवार को सुबह इसी वाटरकूलर  के पास किसी ने बायो मेडिकल कचरा लाकर ढेर लगा दिया। फिर उसमें आग लगा दी। कचड़ा नगरपालिका की गाड़ी उठाकर ले जाती है। इससे एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा अलग-2 करने वाले श्रमिकों को भी संक्रमण का खतरा है।

क्या कहते है ज़िम्मेदार

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शोभित शाक्य ने बताया आज के दिन ही पिछले सप्ताह ढेर लगाया गया था। उसकी छानबीन कर कार्रवाई की गई। यह कचरा किसने जलाया इसकी जांच कराई जाएगी। यह हरकत जान बूझकर की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हो सकेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: घर से लापता महिला का जंगल में खून से लथपथ मिला शव...परिजनाें ने लगाए ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार