Khushi Dubey News : मां के साथ चौबेपुर थाने पहुंची खुशी, हाजिरी लगाने के बाद बोली- मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Khushi Dubey News कानपुर के चौबेपुर थाने में मां के साथ पहुंची खुशी दुबे।

Khushi Dubey News जेल से रिहाई के बाद सोमवार को मां के साथ खुशी दुबे चौबेपुर थाने पहुंची। जहां उन्होंने हाजिरी लगाने के बाद कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा।

चौबेपुर, अमृत विचार। Khushi Dubey News बीते दिन जेल से रिहा हुई बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे न्यायालय के आदेशानुसार  हाजिरी लगाने के लिए सोमवार सुबह 11:15 पर  थाने पहुंची। मां गायत्री देवी के साथ थाने आई खुशी दुबे ने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा है, आगे भी उसे न्याय ही मिलेगा।

कल्यानपुर के रतनपुर पनकी अपने घर से चौबेपुर थाने पहुंचने में व्याप्त दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर खुशी ने कहा एक लड़की के लिए इतनी दूर से यहां आना जाना दिक्कतों भरा है, लेकिन यह न्यायिक प्रक्रिया है जिसके नियमों का पालन करना जरूरी है। वह पूरी तरह से नियमों का पालन करेंगी। शादी के तीन दिन बाद ही घटना व जेल भेजे जाने के सवाल पर ख़ुशी ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। खुशी दुबे की हाजिरी के दौरान थाना प्रभारी जगदीश पांडे मौजूद थे।

बता दें कि 2 जुलाई 2020 की रात हुए विकरु कांड की आरोपी खुशी दुबे के पति अमर दुबे को पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। 30 महीने के बाद जेल से रिहा होने के पश्चात खुशी पहली बार हाजिरी लगाने सोमवार सुबह चौबेपुर थाने पहुंची थी।

संबंधित समाचार