ICC ODI Cricketer of the Year : बाबर आजम बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का आईसीसी अवॉर्ड्स में जलवा बरकरार है। बाबर आजम को आईसीसी ने साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। बाबर आजम ने इस रेस में सिकंदर रजा, टिम साउदी और बेन स्टोक्स सरीखे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बाबर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाएगी। बाबर को इससे पहले आईसीसी ने ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 भी चुना। बाबर आजम जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। 

बाबर आजम ने बतौर बल्लेबाज साल 2023 में काफी शानदार खेल दिखाया और तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2598 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़े. साल 2022 में बाबर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे।

बाबर का साल 2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन 
बाबर आजम ने साल 2022 में कुल नौ वनडे मैचों में 679 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े।  बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और नौ टेस्ट मैचों में कुल 1184 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो बाबर ने 26 मैचों में 31.95 के एवरेज से 735 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  Indonesia Open : इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, साइना नेहवाल बाहर

संबंधित समाचार