मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम पहुंचे उज्बेकिस्तान के खेल मंत्री, तीरंदाजी खेल एकेडमी को देखा
मेरठ, अमृत विचार। उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री व राजदूत शुक्रवार को गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी पहुंचे। उन्होंने आश्रम में तीरंदाजी खेल एकडमी को देखा। उन्होंने आश्रम में पढ़ाने और वहां के वातावरण की प्रशांसा की। साथ ही आश्रम के अध्यक्ष को उज्बेकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।
उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री अदखान इकरामोन शुक्रवार को मेरठ के गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर गुरूकुल के ब्रहचारियों ने खेलमंत्री अदखान इकरामोन का आश्रम के रीतिरिवाज अनुसार स्वागत किया।
अदखान इकरामोन ने सबसे पहले आश्रम में स्थित तीरंदाजी खेल एकेडमी का निरीक्षण किया। उन्होंने, एकडमी में तीरंदाजी सीख रहे ब्रहमचारियों से बातचीत करते हुए तीरंदाजी के धनुष व तीर की कीमत के बारें में जानकारी ली। एकेडमी के कोच विकास शास्त्री ने उन्हें सभी जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान अदखान इकरामोन ने धनुष चलाकर तीरंदाजी की।
एकेडमी में कोचिंग ले रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों से मुलकात के दौरान तीरंदाजी के खेल के लिए शाररिक और मस्तिक बल क्या काम करता है, इस पर सवाल किए। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी के महासचिव और आश्रम की तीरंदाजी एकेडमी के अध्यक्ष अजय गुप्ता को अदखान इकरामोन ने उज्बेकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।
अदखान इकरामोन ने बताया कि वह भी अपने देश में तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने के प्रयास में लगे हुए है। उन्होंने इसीलिए विश्वप्रसिद्घ गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी का निरीक्षण किया। उन्हें गुरूकुल प्रभात आश्रम का प्राकृतिक वातावरण और यहां पढ़ रहे छात्रों के शाररिक बल, उनकी पढ़ाई, खेल के प्रति निष्ठा अच्छी लगी।
ये भी पढ़ें- मेरठ: पतंग कटने के विवाद में कांस्टेबल के भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
