लखनऊ पुलिस लाइन में होली का धमाल : डीजे की धुन पर झूमे जवान, बग्घी पर सवार होकर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली के रंग आज लखनऊ पुलिस लाइन में भी जमकर बिखरे। ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने त्योहार मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर बग्घी पर सवार होकर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां हजरतगंज से निकली पुलिस की शोभायात्रा ने पूरे जोश के साथ एंट्री मारी। डीजे की धुन पर पुलिस अफसर और जवान जमकर थिरके। 

cats

सीपी, जेसीपी, डीसीपी, एसीपी से लेकर कांस्टेबल तक सभी ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाया, गले लगे और होली की बधाई दी। कई जगहों पर कुर्ते फाड़कर 'कपड़ा फाड़' स्टाइल में होली खेली गई, जो लखनऊ की पारंपरिक 'कैसरबाग होली' जैसी मस्ती का अंदाज दे रही थी। 

सफेद कुर्ता-पायजामा और पगड़ी में नजर आए पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और होली गानों पर झूमते दिखे।यह आयोजन भाईचारे और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संदेश देता है। ड्यूटी पर सख्ती से कानून-व्यवस्था संभालने वाली खाकी आज फाग के रंग में रंगकर नाचती-गाती नजर आई। पुलिस लाइन में यह होली मिलन समारोह हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मना, जहां वरिष्ठ अधिकारी और जवान बराबरी से शामिल हुए।

संबंधित समाचार