ग्रैंड हुआ विरोश का वेडिंग रिसेप्शन, ट्रडिशनल अवतार में दिखा कपल, सेलिब्रेशन में शामिल हुए बड़े नेता समेत ये स्टार्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हैदराबाद। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के बाद परिवार, दोस्तों और उद्योग जगत के साथियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया।

Untitled design (32)

दोनों सितारों ने 26 फरवरी को उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक आलीशान होटल में निजी समारोह में शादी की थी।

Untitled design (33)

यहां होटल ताज कृष्णा में बुधवार शाम को आयोजित रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण, नागार्जुन, उनकी पत्नी अमाला और बेटे नागा चैतन्य सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

Untitled design (36)

Untitled design (37)

Untitled design (38)

रिसेप्शन के लिए मंदाना और देवराकोंडा ने पारंपरिक परिधान चुने थे।

Untitled design (35)

मंदाना (29) ने लाल और सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जबकि 36 वर्षीय विजय ने क्रीम रंग का कुर्ता और धोती पहनी थी और साथ में उन्होंने अपने कंधे पर शॉल रखा था।

Untitled design (42)

जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे दोनों ने बाहर मौजूद 'पैपराजी' का मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर अभिवादन किया, साथ ही हाथ जोड़कर और झुककर उन्हें नमस्कार किया। 

Untitled design (43)

देवरकोंडा ने कहा, ''आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद... हमें उम्मीद है कि आज समारोह खत्म होने के बाद हमें कुछ समय शांति से बिताने का मौका मिलेगा।'' समारोह में दग्गुबती वेंकटेश, राधिका सरतकुमार, आर सरतकुमार, नानी, नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा, श्रीलीला, दीक्षित शेट्टी भी शामिल हुए।

Untitled design (39)

कृति सैनन, करण जौहर, सुकुमार, नीना गुप्ता और उनके पति विवेक मेहरा, नवीन पॉलिशेट्टी भी इस समारोह का हिस्सा थे। सैनन आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' में मंदाना के साथ दिखेंगी। सैनन ने रिसेप्शन से कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा कीं। 

उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ''हमेशा ऐसे ही चमकते रहो, खुश रहो।'' कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दंपति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैं व्यक्तिगत रूप से इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। वे अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। वे खुश रहें और यू हीं साथ रहें इसके लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।'' 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम कर चुका यह जोड़ा सात साल से साथ था। 

हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि कुछ ही दिन पहले की थी। इसे उन्होंने ''विरोश की शादी'' नाम दिया जो प्रशंसकों द्वारा उन्हें दिया गया उपनाम है। देवरकोंडा ने 'अर्जुन रेड्डी' सहित कई सफल तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है और पूरे भारत में उनके प्रशंसक हैं। 

तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री मंदाना ने 'गीता गोविंदम', 'पुष्पा: द राइज' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से व्यापक पहचान हासिल की। ये दोनों सितारे ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'रानाबाली' में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। राहुल सांकृत्यन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :
पश्चिम एशिया तनाव के बाच फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश, बोली- मिसाइल गुजरते देखीं

संबंधित समाचार