OMG! धराशायी होने वाला था मकान, एक चूहे ने बचा ली पूरे परिवार की जान, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला धौलपुर जिले में राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरौदा का है। जहां एक मकान जमींदोज होने वाला था तभी भगवान बन कर आए चूहे ने एक परिवार की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक सिकरौदा गांव में एक परिवार चैन की नींद सो रहा था। तभी परिवार के लोगों को एक चूहा परेशान करने लगा। जिससे परिवार की आंख खुल गई और वे सभी जाग गए। घबराकर परिवार के सभी सदस्य दौड़कर बाहर निकल गए। जैसे ही वे घर से बाहर निकले, उनके मकान का एक हिस्सा अचानक से धराशायी हो गया। अगर वे घर से बाहर नहीं निकलते तो परिवार के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। 

चूहे ने बचाई परिवार की जान
परिवार के लोग का कहना है कि वे परिवार और घर आए रिश्तेदार अलग अलग कमरों में सो रहे थे। तभी अचानक एक चूहा कूदकर उनके ऊपर आ गिरा जिससे वो एकदम जाग गए। ठीक उसी पल उन्हें अहसास हुआ कि कुछ दरकने सरकने की आवाजें आ रही हैं तो वे अपने परिजनों और रिश्तेदार को जगाकर बाहर भागे। साथ ही पिछवाड़े में बंधे पशुओं को भी खोलकर घर से दूर कर दिया। तभी घर के पीछे का हिस्सा भरभराकर ढह गया। जिसके चलते उनके परिवार, रिश्तेदार ओर कीमती पशुओं की जान बच गई। उन्होंने बताया कि चूहा संभवत: भगवान का दूत साबित हुआ।

बताया जा रहा है कि मकान गिरने से 6 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल सरसों, 9 क्विंटल बाजरा, एक फ्रिज, मिक्सी, एक चारपाई, बाइक, स्टार्टर, 40 किलो तेल सरसों, 13 देसी घी, चारा कूटने की मशीन व अन्य घरेलू सामान जिसकी कीमत डेढ़ लाख थी, इसमें नष्ट हो गया।

ये भी पढ़ें- बजट में मध्यमवर्ग, नौकरीपेशा लोगों को आयकर मोर्चे पर मिल सकती है कुछ राहत: सुदिप्तो मंडल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bakra Eid 2026 : बरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में कुर्बानी शुरू
Bakra Eid 2026 : लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज, मंत्री दनिश अंसारी बोले- त्याग और बलिदान का प्रतीक हैं ईद-उल-अजहा
लोकायन : येरकौड उत्सव, प्रकृति और लोकजीवन का अनूठा संगम
Bakra Eid Namaz Live : राजधानी लखनऊ समेत पूरे UP में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संभल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा
ईद-उल-अजहा 2026 : राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है बकरीद