अयोध्या: खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, डीएम - एसएसपी ले रहे केन्द्रों का जायजा
अयोध्या, अमृत विचार। गोरखपुर - फैजाबाद स्नातक चुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान को लेकर डीएम नितिश कुमार और एसएसपी मुनिराज जी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम ने निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।
खंड स्नातक निर्वाचन में जिले में कुल 14375 मतदाता हैं। यह मतदाता 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए बैलेट बाक्स में वरीयता क्रम के अनुसार मतदान कर रहे हैं। मतदान सीसीटीवी की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच हो रहा है।
डीएम ने बताया कि 14 हजार से ज्यादा जनपद में मतदाता हैं। 14 मतदान केंद्र में 18 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर को 6 जोन और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-श्रीरामचरितमानस को फाड़ने और जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
