Vijay Sankalp Rally : नड्डा बोले- 9 साल पहले भारत घुटने टेकने वाला देश था, देखें VIDEO
अगरतला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को त्रिपुरा के गोमती में एक पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर दोपहर का भोजन किया। नड्डा ने विजय जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा।
लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में बीते 9 साल में भारत आकांक्षाओं का देश बन गया, छलांग लगाने वाला देश बन गया और दुनिया में खुद को स्थापित करने वाला मजबूत राष्ट्र बन गया।
— BJP (@BJP4India) February 3, 2023
- श्री @JPNadda #VijaySankalpJansabha
नड्डा ने कहा, 9 साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था, आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे, लेकिन पिछले 9 साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मज़बूत राष्ट्र दिखता है।
BJP National President Shri @JPNadda addresses Vijay Sankalp Rally in Amarpur, Tripura. #VijaySankalpJansabha https://t.co/IGMIPDbI0f
— BJP (@BJP4India) February 3, 2023
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अमरपुर और कुमारघाट में जनसभा को संबोधित किया।
उनाकोटी में आयोजित जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, PM ने संकल्प लिया कि कोई गरीब आदमी कच्चे मकान में नहीं सोएगा और इसलिए जहां एक तरफ 3 करोड़ 60 लाख नए घर बनें वहीं इस साल के बजट में 79 हजार करोड़ रु. रखकर एक साल में PM आवास योजना में नए मकान बनाने का संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें : VIDEO : बाबा रामदेव के नमाज वाले बयान पर सपा सांसद ने दी कुरान पढ़ने की सलाह
