बरेली: सबा ने सोनी बनकर अंकुर के साथ लिए सात फेरे, अगस्त मुनि आश्रम में हुआ विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह वर्ष से दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

बरेली, अमृत विचार। सबा धर्म परिवर्तन कर सोनी बन गई। शुक्रवार को उसने प्रेमी अंकुर के संग सात फेरे लिए। दोनों विवाह बंधन में बंध गए। विशारतगंज के गांव गैनी की सबा ने बताया कि उसका छह वर्षों से यहीं अंकुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिजन इसके खिलाफ थे। 

सबा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। अब उसे सोनी देवल के नाम से जाना जाए। वह तीन दिन पहले ही अंकुर के साथ घर से आई थी। शुक्रवार को सबा से बनी सोनी ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में अंकुर के साथ साफ फेरे लिए। पं. केके शंखधार ने विधिवत उनकी शादी कराई।

सबा ने बताया कि उसकी हिंदू धर्म में आस्था है। इसलिए उसने धर्म अपनाने के लिए डीएम कार्यालय में आवेदन कर दिया है। वह 21 वर्ष की है और निर्णय लेने में सक्षम है। उसने मर्जी से बिना किसी दबाव के अंकुर के साथ विवाह किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: चालान करते समय नंबर भूला दरोगा, दूसरी बाइक का काट दिया चालान

 

संबंधित समाचार