BJP ने डी आर थापा को सिक्किम का नया अध्यक्ष किया नियुक्त, अगले वर्ष हैं विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने थापा के पूर्ववर्ती डी बी चौहान द्वारा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य में संगठन के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिए जाने के कुछ हफ्तों बाद यह कदम उठाया।
डीआर थापा को सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पार्टी विधायक एनके सुब्बा को सिक्किम भाजपा विधायक दल के नेता और विधायक डीटी लेप्चा को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। @BJP4Sikkim pic.twitter.com/WWjoowFBCs
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 4, 2023
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधान परिषद को सिक्किम प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। pic.twitter.com/ouZNbXkPlE
— BJP (@BJP4India) October 4, 2022
एक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एन के सुब्बा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया और विधायक डी टी लेप्चा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। भाजपा ने सिक्किम में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत ये नियुक्तियां की हैं।
ये भी पढ़ें : Video : ना घोड़ी...ना कार...सजनी के घर JCB से लाया बारात, दुल्हन वाले भी हुए हैरान
