Moradabad: 54 स्कूलों के 250 वाहनों का विवरण पोर्टल पर कराया अपलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान स्कूलों में संचालित वाहनों की भी विशेष चेकिंग की गई तथा उन्हें विभागीय पोर्टल पर अपडेट कराया गया।

सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही 54 स्कूलों के 250 वाहनों को यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर वाहनों का विवरण अपलोड कराया है इसके अलावा 150 स्कूलों अपलोड वाहन का सत्यापन कार्य भी हो चुका है।

वहीं, यातायात जिला प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर रहे करीब 100 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा सहित कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और अपने सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

संबंधित समाचार