Joshimath Crisis: जोशीमठ के बाद अब एक और शहर पर संकट, कई घरों में आईं दरारें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। उत्तराखंड के जोशीमठ की तबाही की यादें लोग अभी भूल नहीं पाए तब तक एक और डरावनी खबर आ गई है। जिले के ही कर्णप्रयाग इलाके में बने कई घरों में दरारों की खबर सामने आईं हैं।

जिसके बाद प्रशासन ने दरार वाले घरों को खाली करा दिया है। खबर के मुताबिक, अब तक 38 घरों में दरारें देखने को मिल चुकी हैं।   

कर्णप्रयाग के तहसीलदार सुरेंद्र देव ने कहा कि इससे 38 परिवार प्रभावित हुए हैं मकान खाली करने के बाद सभी प्रभावित परिवारों को नगर पालिका के रैन बसेरों और आईटीआई कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालात पर प्रशासन करीब से नजर बनाए हुए है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश