देश में कोरोना संक्रमित 22 लाख के पार, 15.30 लाख से अधिक स्वस्थ
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दिनोंदिन बिगड़ती स्थिति के बीच रविवार को देर रात तक 59 हजार से अधिक मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार 22.11 लाख से अधिक हो गयी तथा 988 और लोगों की मौत होने से मृतकाें की तादाद 44 हजार के पार पहुंच …
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दिनोंदिन बिगड़ती स्थिति के बीच रविवार को देर रात तक 59 हजार से अधिक मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार 22.11 लाख से अधिक हो गयी तथा 988 और लोगों की मौत होने से मृतकाें की तादाद 44 हजार के पार पहुंच गयी। राहत की बात यह है मरीजों के स्वस्थ होने की दर 69 फीसदी से उपर हो गयी है।
विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक 59,761 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 22,11,781 हो गयी तथा मृतकों की संख्या 44,447 हो गयी। स्वस्थ होने वालों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के बावजूद संक्रमण के नये मामले बढ़ने से देश में इस दौरान सक्रिय मामलों में 7,261 की बढ़ोतरी हुई जिससे इनकी संख्या 6,36,008 हो गयी है।
राहत की बात यह है कि इस दौरान 50,998 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों की संख्या भी 15,30,802 पर पहुंच गयी। इस प्रकार स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर आज 69.21 फीसदी हो गयी जो शनिवार तक 68.66 प्रतिशत थी जबकि मृत्यु दर महज 2.0 फीसदी रही।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 64,399 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 21,53,011 हो गयी है। देश में तीन दिन से लगातार संक्रमण के 61 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,248 रिकॉर्ड नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,15,332 पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 13,348 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी साढ़े तीन लाख से अधिक यानी 3,51,710 हो गयी।
इस दौरान 390 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,757 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़ कर 68.24 फीसदी हो गयी जो शनिवार को 67.26 प्रतिशत रही थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.44 प्रतिशत पर आ गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,45,558 रही जो शनिवार को 1,47,048 रही थी। यानी सक्रिय मामलों में 1,490 मरीजों की कमी आई है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 10,820 नये मामले सामने आये जबकि एक अन्य दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 5,994, कर्नाटक में 5,985 मामले, उत्तर प्रदेश में 4571 मामले , बिहार में 3,934, पश्चिम बंगाल में 2,939 मामले तथा तेलंगाना में 1982 नये मामले सामने आये। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या आज 1,626 बढ़ोतरी के साथ कुल 87,112 सक्रिय मामले हैं जो शनिवार को 85,486 थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,860 हो गयी है। इस दौरान 97 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2,036 तक पहुंच गया है। इस अवधि में 9,097 मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की तादाद 1,38,712 तक पहुंच गयी है।
तमिलनाडु में पांच हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गयी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,901 हो गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 6,020 मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 2,38,638 हो गयी है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ हाेने की दर बढ़कर 80.37 फीसदी पहुंच गयी है। राहत की एक और बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या में 145 की कमी आई है। राज्य में आज 53,336 सक्रिय मामले थे जो शनिवार को 53,481 थे। राज्य में इसी अवधि में 119 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,927 हो गयी है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नये मामलों में फिर इजाफा होने से चिंता बढ़ने लगी है, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में रविवार को सुधार दर्ज किया गया। इस सप्ताह के शुरु में नये मामले एक हजार से कम आने और स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से राहत नजर आने लगी थी लेकिन अब संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या उसकी तुलना में कम रहने से रिकवरी दर पर भी इसका असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में 1,300 नये मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,427 पर पहुंच गई जबकि 1,225 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वाल़ों का कुल आंकड़ा 1,30,587 हो गया।
देश में दिल्ली का स्थान रिकवरी वाले सर्वाधिक राज्यों में है। दिल्ली की रिकवरी दर गत दिवस 89.75 की तुलना में मामूली बढ़कर 89.79 प्रतिशत पर आ गई। दिल्ली में कोराेना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या आज 11 रही और जानलेवा वायरस अब तक 4,111 की जान ले चुका है। चिंता की एक और बात यह है कि सक्रिय मामले भी गत दिवस के 10,667 से बढ़कर 10,729 हो गये हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 5,985 बढ़ी है और यहां अब 80,972 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 107 बढ़कर 3198 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 93,908 लोग स्वस्थ हुए हैं।
उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4687 नये मामले आये है। राज्य में कोरोना के 47,890 सक्रिय मामले हैं, जिसमें 18,412 मरीज होम आइसोलेशन, 1373 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 155 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। अब तक 72,650 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 26,375 सक्रिय मामले हैं तथा 2,059 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 67,120 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 27,975 हो गयी है। राज्य में 429 लोगों की मौत हुई है जबकि 51,315 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना के 22,869 सक्रिय मामले हैं और 627 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 55,999 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,174 रह गये हैं तथा 2,652 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 54,238 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 996, राजस्थान में 784, पंजाब में 586, हरियाणा में 483, जम्मू-कश्मीर में 472, ओडिशा में 321, झारखंड में 168, असम में 140, उत्तराखंड में 125, केरल में 109, छत्तीसगढ़ में 90, गोवा में 75, पुड्डुचेरी में 87, त्रिपुरा में 41, चंडीगढ़ में 25, हिमाचल प्रदेश 14, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 20, लद्दाख नौ और मणिपुर में 11, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
