छत्तीसगढ़: जगदलपुर में बहुभाषीय नाट्य स्पर्धा की तैयारी अंतिम चरण में
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में होने वाले चार दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य स्पर्धा एवं लोकनृत्य उत्सव बस्तर परब 2023 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में 11 से 14 फरवरी तक यह भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाटक सहित लोकनृत्य की भी प्रस्तुतियां होंगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से 11 टीमें भाग ले रहीं हैं।
आज से टीम व कलाकारों का आना शुरु हो जाएगा, वहीं पहली बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली से दो सदस्यीय निर्णायकों का दल भी यहां पहुंच रहा है, जिसमें से एक ग्वालियर व दूसरे अम्बिकापुर के हैं, वहीं तीसरे जज के रूप में जगदलपुर के हिमांशु शेखर झा होंगे। इस दौरान नाट्य परिचर्चा, रंग यात्रा सहित प्रति दिन प्रस्तुतियों के पश्चात कैम्प फायर का भी आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में सात स्कूली छात्रों की मौत, ऑटो चालक और एक अन्य छात्र घायल
