वीरेन्द्र जिलाध्यक्ष व अमरनाथ जिलामंत्री निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार,अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम राजकरण इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह और जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह वर्ष 2023-24 के लिए पुन: निर्वाचित हुए। 

मण्डलीय मंत्री व चुनाव अधिकारी उदय नारायण तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न चुनाव के दौरान जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र, महिला उपाध्यक्ष रंजना यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ल, डॉ. रंजीत, पंकज पाल, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, महिला जिला सचिव डॉ. जयंती, जिला सचिव सुरेश सिंह, विजय कीर्ति भूषण, आशीष सिंह, दया शंकर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री रणधीर सिंह, महिला जिला संगठन मंत्री शिरदा सिंह, जिला संयुक्त मंत्री गोपाल निर्वाचित हुए। 

इसके अलावा अरविंद गुप्त नगर अध्यक्ष, अक्षतेशवर प्रसाद दुबे नगर मंत्री, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तहसीलदार सिंह, सह मीडिया प्रभारी प्रेम जी आनन्द एवं कार्यकारिणी के सदस्य जय प्रकाश चौरसिया, चन्द्र कमल वर्मा, राम सूरत तिवारी, जय शंकर त्रिपाठी, स्वामी प्रसाद मिश्र, स्वामी नाथ, राम सिंह, सुशील सिंह, तहसील अध्यक्ष सदर अनिल मिश्र, तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर मनोज कुमार, तहसील अध्यक्ष बीकापुर भोपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष सोहावल ओम प्रकाश वर्मा व तहसील अध्यक्ष रुदौली अंजनी कुमार यादव चुने गये।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : घर में घुसे अंजान व्यक्ति ने महिला का दबाया गला , हालत गंभीर

संबंधित समाचार