WPL Auction : डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में किन भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा ? यहां देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुंबई। महिला टी20 विश्व कप के मैच के बाद रविवार को बातचीत करतीं, जर्सियां बदलतीं और सेल्फी लेती हुईं भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी ने यह वीडियो शेयर किया है। भारत ने टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज कर इस मैच में पाकिस्तान को 7-विकेट से हराया।

भारत के लिए 2009-15 के बीच 6 टी20I खेलने वाली 41-वर्षीय बल्लेबाज़ लतिका कुमारी डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं। उनके बाद ज़िम्बाब्वे की 40-वर्षीय प्रेशियस मरांगे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ शबनम एमडी, लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोनम यादव और और विन्नी सुज़ान ऑक्शन की सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 15-15 साल है।

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीज़न के ऑक्शन में 10 भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस सर्वाधिक ₹50 लाख है। इनमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, 14 विदेशी खिलाड़ियों का भी बेस प्राइस ₹50 लाख है।

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ऑक्शन में पांचों फ्रैंचाइज़ी के पास खर्च करने के लिए ₹12-₹12 करोड़ हैं। हर फ्रैंचाइज़ी को इसमें से कम-से-कम ₹9 करोड़ खर्च करने होंगे। हर फ्रैंचाइज़ी अधिकतम 18 खिलाड़ियों को खरीद सकती है जिनमें अधिकतम 6 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। वहीं, हर फ्रैंचाइज़ी में न्यूनतम 15 खिलाड़ी होने ज़रूरी हैं।

ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की संख्या तो 448 है, लेकिन उनमें से सिर्फ 90 ही ऐसी होंगी जिनकी किस्मत चमकेगी। दिलचस्प बात ये है कि शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में पति-पत्नी की भी दो जोड़ियां होंगी। बता दें कि ऑक्शन में उतर रही 4 खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने आपस में शादी की है। इनमें पति-पत्नी बनीं महिला क्रिकेटरों की एक जोड़ी इंग्लैंड से है और दूसरी साउथ अफ्रीका की।

इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट शिवर और तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट आपस में पति-पत्नी हैं। दोनों ने 2019 में सगाई के बाद पिछले साल ही शादी की। WPL ऑक्शन में कैथरीन ब्रंट और नैट शिवर दोनों उतर रही हैं और दोनों मियां-बीवी की बेस प्राइस 50-50 लाख रुपये हैं।

इंग्लैंड के ब्रंट और शिवर से पहले साउथ अफ्रीका की डैन वैन निकर्क ने मैरीजाने कैप ने भी आपस में शादी की है। इन दोनों की शादी 2018 में हुई थी। समलैंगिक रिश्तों की डोर में बंधे ये दोनों पति-पत्नी भी WPL ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं। मैरीजाने कैप की बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। जबकि, डैन वैन निकर्क की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

समलैंगिक रिश्तों की डोर से बंधे ये चारों खिलाड़ी महिला क्रिकेट की बड़ी नाम हैं। WPL ऑक्शन में इन चारों खिलाड़ियों का खरीदा जाना भी लगभग तय है।

यहां क्लिक का देखें महिला प्रीमियर लीग प्लेयर नीलामी की पूरी सूची

ये भी पढ़ें : WPL 2023 Auction : महिला IPL का मेगा ऑक्‍शन आज, 15 देशों की 409 खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा

 

संबंधित समाचार