WPL 2023 Auction : महिला IPL का मेगा ऑक्शन आज, 15 देशों की 409 खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन का मेगा ऑक्शन सोमवार ( 13 फरवरी) को आयोजित हो रहा है। दोपहर 2.30 बजे से इसकी शुरुआत होनी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहे इस मेगा ऑक्शन में कुल 409 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें 15 देशों की महिला क्रिकेटर शामिल हैं।
Insights, strategies, and excitement 👌 👌
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 13, 2023
As we inch closer ⏳ to the inaugural #WPLAuction, let's hear it from the think tanks and owners of all the 5️⃣ franchises 🔽 @wplt20 pic.twitter.com/9iKYa9SUwI
हर टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपए
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम के पास 12-12 करोड़ रुपये का पर्स होगा। मेगा ऑक्शन में कुल 409 खिलाड़ी लिस्ट में हैं, इनमें 202 कैप्ड खिलाड़ी, 199 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 246 भारतीय, 163 विदेशी को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ऑस्ट्रेलिया (28) और इंग्लैड (27) से सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है।
इन 15 देशों से हैं खिलाड़ी
भारत के अलावा फाइनल लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ एसोसिएट देशों से यूएई, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, नीदरलैंड और USA की आठ खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बोली लगेगी।
ये बी पढ़ें : IND vs AUS : BCCI ने धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट किया तीसरा टेस्ट मैच, जानें क्यों?
