मुरादाबाद : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव की गूंज

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर आस्था उमड़ी। शिवभक्तों ने गंगाजल और दूध से अपने आराध्य का अभिषेक कर परिवार और समाज में खुशहाली और तरक्की का आशीष मांगा। शहर और आसपास के सभी शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। सभी ने भोले भंडारी का अभिषेक कर उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की मिन्नत की। 

महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर शिवभक्तों की भीड़ ने आस्था के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। पिछले कई दिनों से हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने अपने घर के आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया। 

शहर के चौरासी घंटा, झारखंडी मंदिर, ढाब वाला मंदिर, मनोकामना मंदिर, शिव मंदिर हरथला सहित अन्य मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटी। मंदिरों के आसपास फल-फूल और प्रसाद बेचने वालों की दुकान पर भीड़ रही। 

वहीं शिवमंदिरों पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी कर मेले का आनंद लिया। हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल शिवमय रहा। नंगे पांव आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर अपनी इच्छा पूरी करने की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष कर घंट घड़ियाल बजाकर भोलेनाथ के साथ मां पार्वती, श्रीगणेश की भी लोगों ने पूजा अर्चना की। सेवा शिविरों में कांवडियों के लिए भंडारा कर स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपना सामाजिक दायित्व निभाया। शिवभक्त कांवडियों की सेवा में महिलाएं और बच्चे भी जुटे रहे।

ये भी पढ़ें : Mahashivratri: काशी में अब तक दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, CM योगी ने गोरखपुर में किया पूजन 

संबंधित समाचार