लखनऊ : बिल बकाया 73 हजार फिर भी दे दिया कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लेसा की विद्युत नगरीय वितरण खंड चौक में बहुमंजिला भवन पर बिना भार स्वीकृत किया बिल बकाया होने पर उपभोक्ता को नया कनेक्शन जारी कर दिया। मामला समाने आने पर यूपी पावर कारपोरेशन की टीम ने अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के साथ परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितता मिली। जांच टीम को बुधवार तक रिपोर्ट सौंपनी है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को दिए गए एक गोपनीय शिकायती पत्र में अवर अभियंता मेहताबबाग पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं जिसमें 448 और 816 नूरनगर, घासमण्डी ठाकुरगंज में हिमांशु सोनी के नाम से एक 73,390 रुपये का बकाया होने पर मेहताबबाग के अवर अभियंता मनिराम ने परिसर पर आशीष गुप्ता के नाम से दूसरा कनेक्शन जारी कर दिया। शिकायत तो यह भी है कि उपभोक्ता द्वारा लगाया गया दस्तावेज भी फर्जी है। यही नहीं घंटाघर के निकट गेंदखाना में बनी बहुमंजिला बिल्डिंग में भी मनिराम ने गलत तरीके से कनेक्शन दिया। इस बहुमंजिला भवन में नियमानुसार में विद्युत भार स्वीकृत किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद बिजली लोड कराए बगैर ही अवर अभियंता ने कनेक्शन जारी कर दिया। जांच टीम के अधिकारी अजय अग्रवाल ने जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर अवर अभियंता मनिराम से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : सीमा विवाद में फंसा स्टेडियम का जीर्णोद्धार, दांव पर खिलाड़ियों का भविष्य

संबंधित समाचार