Kanpur: एसआई, प्लाटून कमांडर को मिले नियुक्ति पत्र, HBTU सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित, CM Yogi ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एसआई, प्लाटून कमांडर को नियुक्त पत्र मिले।

कानपुर के एचबीटीयू सभागार में एसआई, प्लाटून कमांडर को नियुक्त मिले। इस पर सभी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फतेहगढ़ और कन्नौज से अभ्यर्थी आए थे।

कानपुर, अमृत विचार। रविवार को एचबीटीयू शताब्दी भवन कैंपस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय सीधी भर्ती 2020-21 के अन्तर्गत कानपुर कमिश्नरेट व परिक्षेत्र से चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कानपर रेंज प्रशांत कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ से किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ अभ्यर्थियों को लखनऊ में ही नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली माध्यम से वीडियो संदेश के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को बधाई संदेश दिया गया।

कानपुर कमिश्नरेट से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर 250, कानपुर रेंज के समस्त जनपदों से 321(कानपुर देहात -87, इटावा-91, औरैया-55, फतेहगढ़ -37, कन्नौज-51) व कानपुर कमिश्नरेट व रेंज से पीएसी प्लाटून कमांडर के पद पर 36 और दोनों पदों के 617 अभ्यर्थी चयनित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए पुलिस विभाग में आने पर बधाई दी। उप निरीक्षक के पदीय दायित्वों के बारे में बताया और उसका निर्वहन लगन, परिश्रम, ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी, सेनानायक 37 वीं पीएसी प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार