महिलाओं को सशक्त बनाने में कुटीर उद्योगों का योगदान :निधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा गोद लिए हुए गांव मसौधा में लघु उद्योग संबंधित महिलाओं के लिए लघु एवं कुटीर उद्योग के अवसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। 
   
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्लॉक मिशन की मैनेजर निधि श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में कुटीर उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि महिला कम पढ़ी लिखी भी है तो वह कुटीर उद्योगों की सहायता से अपने जीवन को सुचारू रूप से चला सकती है। कुटीर उद्योग में ब्यूटी पार्लर, अचार, पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, पेपर की प्लेट जैसे कार्य सहजता के साथ करते हुए अपनी जीविका को सुचारु रुप से चला सकती हैं। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनके अंदर हुनर होते हैं। बताया इसके अलावा महिला समूह को 6 से 8 महीने की अवधि तक सफलतापूर्वक चलाने पर बारह हजार रूपये की धनराशि उसको विस्तार देने के लिए प्रदान की जाती है। सह समन्वयक महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ डॉ महिमा चौरसिया ने स्वागत किया। संचालन इंजीनियर निधि श्रीवास्तव ने किया। ग्राम प्रधान ऋषिकेश वर्मा, डॉ स्नेहा पटेल, डॉ निहारिका सिंह, गायत्री वर्मा, श्रीमती वल्लभी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे।

ये भी पढ़ें-बहराइच : साईं स्थापना दिवस पर नौ जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह 

संबंधित समाचार