शाहजहांपुर: लाट साहब के जुलूस को संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट
शाहजहांपुर, अमृत विचार। होली के त्यौहार को लेकर बुधवार को निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को सकुश संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई। जुलूस वाले मार्ग पर संवेदनशील क्षेत्रों में बेरीकेडिंग की गई और मकान की छतों पर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों ने निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया है।
होली के लेकर बुधवार को बड़े लाट साहब चौक कोतवाली और छोटे लाट साहब का जलूस रामचंद्र मिशन क्षेत्र से निकलेगा। इसके अलावा छोटे जुलूस सदर बाजार थाना क्षेत्र के बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी, खिरनी बाग व निगोही रोड पर गदियाना के निकट से निकलता है।
जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक कंपनी आरएएफ, पीएसी और बाहर से पुलिस फोर्स आ गया है। सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। संवेदन शील क्षेत्रों में बेरीकेटिंग की गई। मकान की छतों पर भी फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गयी है।
अधिकारियों ने निकलने वाले जुलूस के मार्गो का निरीक्षण किया। इसके अलावा होलिका पर एक होमगार्ड व एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। शहर में चप्पे=चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। एसपी एस आनंद ने सभी पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे जाए और कोई कर्मचारी ड्यूटी पर विलंब से पहुंचेगा तो उसके खिलाफ विभागी य कार्यवाही की जाएगी।
अफवाह फैलाने पर होगी कार्यवाही
सीओ सिटी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। किसी ने फेस बुक पर गलत खबर डाली तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दे। जिन्हे रंग पंसद नहीं है, वह लोग घर के अंदर रहे। साथ ही बीमार लोगों पर रंब न डाले।
लाट साहब के जुलूस का रुट डायवर्जन
सीओ ट्रैफिक जगदीश लाल टम्टा ने बताया कि राजघाट तिराहा से चारखंभा चौराहा की ओर आने वाले वाहन, बासमंडी से केरूगंज की तरफ, जीआईसी तिराहा से सुदामा प्रसाद चौराहे की ओर, पीडब्लूडी तिराहे से खिरनीबाग चौराह की तरफ, टाउनहाल ओवरब्रिज से दुर्गा होटल कीओर, लालइमली चौरहा से निशात तिराहे की ओर एवं बहादुरगंज पचराहा से बहादुरगंज तिकुनिया की ओर सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
सार्वजनिक स्थल पर शराब का प्रयोग न करें
एसपी एस आनंद ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन न करें, शराब पीकर वाहन न चलाए, पकड़े जाने पर कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दशा में गोबर, गीली मिट्टी का प्रयोग न करें, इस वर्ष होली व शब-ए-बरात का पर्व एक साथ है। जिसे रंग से परहेज है, उसके साथ रंग, गुलाल न खेले। महिलाओं व बृद्धों से शिष्टाचार पूर्ण का व्यवहार करें। जिले की पुलिस आपके साथ होली के त्यौहार को सौहार्द एंव शांति व्यवस्थाए बनाए।
पुलिस ने किया पैदल मार्च
कटरा- होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ नेशनल हाइवे, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, खुदागंज रोड पर पैदल मार्च किया। होली का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से अपने परिवार के साथ मनाए। जिन व्यक्तियों को रंग से परहेज है, वह घर से बाहर निकले। अनावश्यक रूप से दूसरे संप्रदाय के लोगों के रंग न लगाए। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आया सहायक लोको पायलट, मौत
