रोजाना जूस का सेवन कितना है फायदेमंद, जानिए शरीर पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यह बात तो हम सब ही जानते हैं कि जूस पीने के कितने सारे फायदे होते हैं। इस में विटामिन और मिनरल्स होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं यह हमें हमेशा स्वस्थ रखता हैं पर अगर हम प्रतिदिन जूस का सेवन करें तो यह हमारे शरीर पर क्या प्रभाव डालेगा इस का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक यह इस बात पर निर्भर करता हैं। कि आप कौन से जूस और कितनी मात्रा में पी रहे हैं। 

फल और सब्जियों से बने जूस से मिलते हैं पोषक तत्व 
ताजे फल और सब्जियों से बना जूस पीने के अनेकों फायदे होते हैं। यह शरीर को आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता हैं साथ ही यह आपके पाचन में सुधार कर सकते हैं और आपके सेल्स को मुक्त कणों के रूप में ज्ञात हानिकारक अणुओं के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। जानकारी के अनुसार जूस शरीर को हाइड्रेड रखने में मदद कर सकती है। 

ब्लड शुगर लेवल को रखता है मेंटेन व वजन बढ़ाने में भी है करगर
कुछ जूस ऐसे भी होते है जिसे पीने से आप का ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता हैं। इस के सथ ही कई जूस में कैलोरी अधिक हो सकती है, खासकर अगर वे एक्स्ट्रा शुगर के साथ बने हों। बहुत अधिक कैलोरी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, जिससे पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों के विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। अमृत विचार  इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें : होली खेलने के बाद रंगों से हो रही है आप को भी एलर्जी ?, तो अपनाएं ये है उपाय