रामपुर: फेसबुक से हुई दोस्ती फिर प्यार...शादी की जिद ने महिला की ली जान, प्रेमी ने ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। फेसबुक से दोस्ती होने के बाद एक महिला टैक्सी चालक का प्यार परवान चढ़ने से पहले ही उसकी प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला प्रेमी पर जल्दी शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि प्रेमी दूसरी जगह से शादी तय होने के कारण उसे रास्ते से हटाने की योजना बना चुका था।

प्रेमी ने अपनी मां और रिश्तेदार की मदद से महिला की हत्या कर शव पनवड़िया के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका की मां और पति दिल्ली लेकर चले गए हैं।  

 बता दें कि शुक्रवार शाम को पनवड़िया के कुछ लोगों ने एक महिला के शव को नाले में देखा था। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में उसकी शिनाख्त गाजियाबाद की रहने वाली महिला टैक्सी चालक पूनम के रूप में हुई थी।

पूनम की फेसबुक पर दोस्ती ताशका निवासी सोमपाल से थी, इसीलिए पुलिस ने सोमपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की थी। इस मामले में मृतका के पति दिल्ली के भेलपुरा निवासी रवि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोमपाल उसकी मां और उसके चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक डा.संसार सिंह ने बताया कि मृतका पूनम उससे विवाह करने का दबाव बना रही थी, लेकिन सोमपाल उससे शादी करने को तैयार नहीं था। काफी परेशान होने के बाद उसने मृतका को सात मार्च की रात को घर पर बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में मौका पाकर उसको नाले में फेंक दिया था। पुलिस हर तथ्य पर बारीकी से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसके शव को दिल्ली ले गए। 

चाल चलन ठीक नहीं होने से शादी से कतरा गया था सोमपाल 
पुलिस का कहना है कि सोमपाल की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। उसके बाद वह पूनम से लगातार शादी करने से मनाकर रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी और वह इसी के चलते रामपुर में तीन फरवरी से आकर यहीं पर रह रही थी। जबरन सोमपाल शादी करने के दबाव बना रही थी। मृतका पूनम की पहली शादी दिल्ली के किसी व्यक्ति से हुई थी।

उसके बाद ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं रह पाई। जबकि उसका पहले पति से एक 13 साल का बेटा है। पुलिस का कहना है कि उसके बाद उसने रवि से शादी कर ली थी। जब से उसी के साथ रह रही थी और गाजियाबाद में टैक्सी चलाती थी। इस बीच फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती ताशका निवासी सोमपाल से हो गई थी। जबकि रवि को इस बात का पता तक नहीं था। हत्या होने के बाद उसके सामने सारी बात प्रकाश में आई।

पुलिस ने भी टैक्सी स्टैंड पर जाकर की जानकारी
महिला के गायब होने  के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। परिजन उसको तलाश रहे थे टैक्सी स्टैंड के लोगों का कहना है कि कुछ रोज पहले दो बच्चे और महिला पति भी लोगों से पूछताछ करने आया था,जबकि कुछ दिन पहले पुलिस भी कार चालकों से महिला के बारे में जानकारी हासिल की थी,लेकिन कोई जानकारी किसी ने नही बताई थी।

संबंधित समाचार