झारखंड में मकान से पन्ना जैसा पत्थर, 7.8 लाख रुपये नकद बरामद 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर झारखंड के घाटशिला अनुमंडल के अंतर्गत एक गांव में छापेमारी के दौरान एक बिना पॉलिश किया हुआ पन्ना जैसा पत्थर और 7.80 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

हथियापाटा गांव में रविवार को यह जब्ती की कार्रवाई हुई। गांव गोरबांधा ब्लॉक में है, जो अपने पन्ना भंडार के लिए जाना जाता है। यह पूर्व में माओवादियों का गढ़ रहा है और ऐसी खबरें थीं कि पहले यहां कीमती पत्थरों का अवैध रूप से खनन किया जाता था।

बिना कटे हुए इस पत्थर का वजन 510 ग्राम है और इसे 190 ग्राम अन्य सामग्री के साथ ज़ब्त किया गया, जो मिट्टी की तरह दिखती है और इसे प्लास्टिक की थैली में रखा गया था।

प्रखंड विकास अधिकारी सह अंचल अधिकारी (बीडीओ) स्मिता नागेशिया ने बताया कि छापे के दौरान घर से नकदी के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। मकान मालिक जब्त पत्थर से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। हालांकि, उस व्यक्ति ने कहा कि उसका बेटा पन्ना के अवैध खनन में शामिल है और रत्नों का कारोबार करता है। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए मोबाइल फोन की बाद में की गई जांच में पन्ना की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

व्यक्ति का बेटा फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छापा मारने वाली नागेशिया ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा, हम जब्त वस्तुओं को जांच के लिए हजारीबाग स्थित राजकीय भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला भेज रहे हैं। बीडीओ ने कहा कि रांची की एक टीम ने हाल में गोराबांधा में कीमती रत्नों के जमा होने का आकलन किया था। रिपोर्ट का इंतजार है। जिला उपायुक्त विजया जाधव ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में कीमती पत्थरों के अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : AAP ने सिसोदिया व जैन की गिरफ्तारी के विरोध में अभियान शुरू किया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही