हरदोई: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह भवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

हरदोई: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह भवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

हरदोई। भाजपा के टिकट पर हरदोई सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह भवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अदालत ने उनके खिलाफ हत्या के एक मामले में गैर ज़मानती वारंट जारी किया था। हालांकि पुलिस के रिकार्ड में भाजपा नेता को हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

बताते हैं कि हरदोई सदर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह भवानी के खिलाफ कोतवाली देहात में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं भाजपा नेता की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। हत्या के एक पुराने मामले में अदालत ने उनके नाम का गैर ज़मानती वारंट जारी किया था। उसी को ले कर पुलिस भाजपा नेता को ढूंढ रही थी।

सोमवार को पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने शहर की आवास विकास कालोनी में दबिश दी। बताया गया है कि काफी देर तक भाजपा नेता और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। उसके बाद पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह भवानी को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ बढ़ाई गई इनाम की राशि, मिलेंगे इतने लाख रुपए