मेरठ: बजाज के फोम गोदाम में लगी आग से मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ: मेरठ में दिल्ली रोड पर बजाज फोम हाउस के गोदाम में गुरुवार करीब दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ मिनटों में आग फैल गई । मौके पर पहुंची  फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो कर लिया पर लाखों के सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

बताया गया कि आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बजाज फार्महाउस के मालिक विजय गेरा ने बताया कि पिछले सोमवार को उनके भाई अश्वनी गेहरा की मौत हो गई थी, जिसके चलते चार दिन से दुकान बंद थी। गुरुवार सुबह अचानक फॉर्म के गोदाम में आग लग गई। 

बता दें कि दिल्ली रोड मेरठ के सबसे व्यस्ततम रोड है। जहां दिन भर ट्रैफिक चलता है। इस रोड पर स्थित फोम हाउसे में आग लगने की सूचना से व्यापारियों ने दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। आग की खबर सुनते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई।   

ये भी पढ़ें- मेरठ एक्सीडेंट: दरोगा की सड़क हादसे में मौत, बुलेट पर साथी के साथ जा रहे थे हरिद्वार

संबंधित समाचार