एक बार फिर चर्चा में चाचा-भतीजे की जोड़ी: फ्लाइट में अखिलेश ने शिवपाल यादव के साथ ली सेल्फी

एक बार फिर चर्चा में चाचा-भतीजे की जोड़ी: फ्लाइट में अखिलेश ने शिवपाल यादव के साथ ली सेल्फी

लखनऊ। 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी भी अपनी चुनावी बनाने में जुट गई है। जिसके लिए सपा ने कोलकाता में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया है। 

इस अधिवेशन में दो दिन का कार्यक्रम रहेगा। जहां सपा के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय टीम के सदस्य शुक्रवार की सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। वहीं अखिलेश यादव शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे। 

वहीं आज शुक्रवार की सुबह सपा के ट्विटर से किए गए ट्वीट में अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव अगल-बगल बैठकर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में सवार दिखाई दिए। 2016 में परिवार और सपा में हुए विवाद के बाद शिवपाल ने अलग रास्ता लिया था।

यह भी पढ़ें:-कोलकाता पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश, बोले- यहां तो कम लोग जेल में हैं, UP में तो हमारे कई नेता झूठे मुकदमों में सलाखों के पीछे