पटना में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, 4 महिलाओं की मौत, घायल 4 मजदूरों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। मनेर थाना में लक्की ईंट भट्ठे पर आधा दर्जन मजदूरों के दब गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। पटना के मनेर में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिर गई। इसमें करीब 8 मजदूर घायल हो गए। इनमें इलाज के दौरान चार महिला की मौत हो गई। हादसा मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में लक्की ईट भट्ठे में हुआ। दीवार अचानक गिरने से काम कर रहे 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वाली महिला मजदूरों में तीन झारखंड के गुमला की रहनेवाली हैं।

घटना की पुष्टि मनेर थानाध्यक्ष ने की है। घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए लोक नारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव की है।

वहां काम कर रहे मजदूर ने बताया कि काम के दौरान ईंट हटाने पर अचानक दीवार पलट गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए। मजदूर ने 8-10 लोगों के घायल होने की बात कही।

हादसे में इनकी हुई मौत

सीता कुमारी, मेहर, गया

घूर्णी देवी, गुमला, झारखंड

सुगंती देवी, गुमला, झारखंड

शीला देवी, गुमला, झारखंड

ये भी पढ़ें- Video: पटना जंक्शन के टीवी पर 3 मिनट तक चलती रही अश्लील फिल्म, नाराज यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई

संबंधित समाचार