Lucknow Wheather : मुंबई से लखनऊ आ रही एक उड़ान वाराणसी के लिए डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के चलते चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बाधित हो गया है। कई विमान सेवाएं प्रभावित हुई। मौसम खराब होने से मुंबई से लखनऊ आ रही एक उड़ान को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं लखनऊ से उड़ान भरने वाले दो विमान 2 घंटा की देरी से रवाना हो सके।  

मंगलवार  को दोपहर बाद लखनऊ का मौसम अचानक बिगड़ गया। अचानक आए तेज आंधी-बारिश की वजह से  एयरपोर्ट की दृश्यता शून्य हो गई। इसकी वजह से मुंबई से लखनऊ आ रहे आकाशा एयरलाइंस  (क्यूपी 1123) विमान को डायवर्ट कर वाराणसी भेज दिया गया। जबकि लखनऊ एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली गो एयरलाइंस उड़ान को अपराहन 2:25 बजे के बजाय दो घंटा की देरी से 4:25 बजे रवाना किया जा सका। वहीं लखनऊ से गोवा जाने वाला एयर एशिया का विमान अपराहन 2:55 बजे के बजाय करीब 50 मिनट देरी से 3:45 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से उड़ान भर सका। 

इसी तरह लखनऊ से मस्कट जाने वाला सलाम एयर का विमान शाम 5:30 बजे के बजाए करीब डेढ़ घंटा देरी से 7 बजे रवाना हो सका। वही बंगलुरु और देहरादून सहित कई अन्य शहरों को आने जाने वाले विमान भी आधा घंटे से 45 मिनट विलंब रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: जिले में उर्वरक बिक्री की जांच के निर्देश, टीमें गठित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?