मुरादाबाद: नशेड़ियों ने उड़ाया पुलिस का माखौल, पीआरवी के बोनट पर बैठ की सवारी, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पीतलनगरी में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। अपराधी ही नहीं नशेड़ी भी बेखौफ हो चले हैं। नशे में धुत दो अर्धनग्न बेखौफ युवक शहर के बीचोंबीच पीआरवी के बोनट पर सवार हो गए। पीआरवी पर सवार नशेड़ियों की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। 

पुलिस की किरकिरी कराने वाली वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महानगर में गरलशहीद थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक चौराहे की बताई जा रही है। 

मुरादाबाद में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह धोनी के मुताबिक 10- फरवरी 2023 को मोबाइल फोन से बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में पीआरवी 0261 के बोनट पर दो युवक सवार हैं। छानबीन में पता चला कि उस दिन पीआरवी पर मुख्य आरक्षी  मदन पाल सिंह व आरक्षी प्रवीण कुमार की तैनाती थी।

 दोनों पुलिस कर्मी डबल फाटक चौराहे के पास वाहन लेकर खड़े थे। तभी नशे में धुत सलमान उर्फ नन्हे व मेहराज पुत्र सब्बन खां निवासी ईदगाह गरलशहीद पुलिस के चलते वाहन के बोनट पर सवार हो गए। इस दौरान दोनों ही आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज भी की।

 विरोध पर दोनों आरोपियों ने  पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की व मारपीट की। मामला प्रकाश में आने के तत्काल बाद एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच एसपी ट्रैफिक को सौंप दी है। फिलहाल मुख्य आरक्षी मदन पाल की तहरीर पर गरलशहीद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश हो रही है।

ये भी पढ़ें:- नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक- टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीफूड एक्सपोर्ट में भारत ने रचा इतिहास, 72,000 करोड़ का रिकार्ड निर्यात, फ्रोजन झींगा बना विदेशी कमाई का सबसे बड़ा जरिया
'क्या पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं?' अक्षय ओबेरॉय की 'लव लॉटरी' के जरिए जेंडर से जुड़ी धारणाओं को देंगे चुनौती
'भारत-जर्मनी के बीच रक्षा संबंध होंगे मजबूत', बर्लिन में जर्मन सांसदों को संबोधित कर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
पहलगाम हमले की बरसी: कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी, महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
Stock Market Today: आईटी कंपनियों, निजी बैंकों के शेयर लुढ़के, सूचकांकों में गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान