बरेली: नहीं बच सका ट्रेन से घायल सारस, ईलाज के दौरान हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीती रात रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से टकरा कर एक सारस गंभीर रुप से घायल हो गया था। सारस को देखने के लिए जंक्शन पर लोगों का हुजुम लग गया। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना कर सारस को उपचार के लिए आईवीआरआई भेजा गया। सारस का First Aid करने के बाद उसे वन विभाग वाले अपने साथ ले गए।

सारस का उपचार करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सारस को अंदरूरी व पैरों में चोट आई थी। उसका रात को First Aid उपचार करने के बाद उसे वन विभाग वाले अपने साथ ले गए। आज सुबह उसका एक्सरे आदि होना था। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई। घायल सारस को बचाया नहीं जा सका। ट्रेन से टकराने के कारण सारस गंभीर रुप से घायल हुआ था। जिस कारण वह नहीं बच सका।

ये भी पढ़ें- बरेली जंक्शन पर ट्रेन से टकराकर घायल हुआ सारस, आईवीआरआई इलाज के लिए ले गई जीआरपी

संबंधित समाचार