यूपी : ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों में लग रहीं कतारें, 40 दिन में बुकिंग के नियम से बढ़ी समस्या
लखनऊ, अमृत विचार : ईरान और इजराइल युद्ध के कारण उत्पन्न हुई एलपीजी सिलेंडर की किल्लत शहरी क्षेत्र में तो कम हुई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर अब भी कतारें लग रही हैं। 40 दिन में बुकिंग का नियम भी समस्या पैदा कर रहा है, जिससे लोग बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं।
दरअसल केंद्र सरकार की ओर से केरोसिन वितरण पूरी तरह बंद होने से लोगों ने चूल्हा जलाना भी बंद कर दिया है। अचानक गैस सिलेंडर की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता की परेशानी अधिक बढ़ गई। गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
भारत की विश्वनाथ गैस एजेंसी अब रूरल से शहर में शामिल
जानकीपुरम स्थित भारत कंपनी की विश्वनाथ गैस एजेंसी ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई है। यहां 40 दिन में बुकिंग का नियम भी समाप्त हो गया है। 25 दिन में बुकिंग तो हो रही है, लेकिन सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है।
एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने कहा कि बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ता बिना डीएससी नंबर के सीधे गैस एजेंसी सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। इससे दिक्कत आ रही है। उपभोक्ता परेशान न हों एजेंसी की ओर से डीएससी नंबर आने के बाद उपभोक्ता के घर पर सिलेंडर पहुंचाया जाएगा
ये भी पढ़ें :
यूपी में रबी फसलों की खरीद के लक्ष्यों का आवंटन जारी, फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही योजना का लाभ
