प्रयागराज: मृतक उमेश पाल की पत्नी ने कहा अतीक अहमद के परिवार का होगा सर्वनाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के गुजरात जेल से प्रयागराज लाये जाने पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने रोते हुए कहा कि जिस तरह से माफिया अतीक अहमद और उसके बेटों ने मेरे हंसते खेलते परिवार को उजाला है उसी तरह अतीक अहमद के परिवार का भी सर्वनाश होगा। 

जया पाल ने कहा है कि जिस तरह से मेरे पति उमेश पाल को मारा है उसकी भी ऐसी हालत हो उसका भी परिवार बिखर जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ न्याय कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी मांग पूरी होगी। हमारी मांग है कि अतीक अहमद से भी उसके जीने का हक छीन लिया जाए। जब तक वह जीवित रहेगा तब तक कोई ना कोई उमेश पाल खत्म होता रहेगा। अतीक अहमद ने मेरा परिवार उजाड़ा है उसका भी ऐसा ही सर्वनाश हो।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: सीबीडी की तर्ज पर विकसित होगा कपूरथला बाजार

संबंधित समाचार