बरेली : स्मैक तस्करों के साथ सौदेबाजी करने वाले एक दारोगा समेत दो सिपाही निलंबित, एसएसपी ने लिया एक्शन 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्करों को पकड़कर सौदेबाजी कर उन्हें छोड़ने वाले एक दारोगा, 2 सिपाहियों पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक्शन लिया है। तीनों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

क्या है मामला ? 
थाना बिथरी चैनपुर में तैनात दारोगा राजेंद्र सिंह, थाना इज्जतनगर में तैनात सिपाही राहुल कुमार, बारादरी में तैनात सिपाही दीपक कुमार द्वारा स्मैक तस्करों को पकड़कर छोड़ने के लिए सौदेबाजी करने तथा सौदेबाजी सफल न होने पर स्मैक तस्करों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करते हुए कर्तव्य पालन के प्रति बरती गई घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने के मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को यूपी अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली 1991 के नियम 17(1) (क) के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक निलंबित किया गया है। एसएसपी के इस सख्त एक्शन से महकमे हड़कंप मचा है। सभी तरफ इसको लेकर चर्चाएं तेज है।

ये भी पढ़ें : उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज