MPSP का 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह: एमपी शिक्षा परिषद का मुख्य महोत्सव कल, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ,अमृत विचार : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह का मुख्य महोत्सव बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर शिक्षा परिषद की संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंटर, स्नातक और परास्नातक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रो. यूपी सिंह पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। परिषद की स्थापना 1932 में महंत दिग्विजयनाथ ने की थी। 4 दिसंबर को शुरू हुए संस्थापक सप्ताह का समापन 10 दिसंबर को उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के साथ होगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म