41 की उम्र में बना 550 बच्चों का बाप, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा! ... सीरियल स्पर्म डोनर के खिलाफ केस दर्ज

41 की उम्र में बना 550 बच्चों का बाप, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा! ... सीरियल स्पर्म डोनर के खिलाफ केस दर्ज

एम्सटर्डम। नीदरलैंड्स की अदालत ने दुनियाभर की सैकड़ों महिलाओं को गुमराह कर कम-से-कम 550 बच्चों के पिता बनने के आरोप में 41-वर्षीय सीरियल स्पर्म डोनर को समन किया है। शख्स के खिलाफ मुकदमा करने वाली एक महिला ने कहा, अगर मुझे पता होता कि वह पहले से 100 से अधिक बच्चों का पिता है तो...मैं कभी उस डोनर को नहीं चुनती।

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान हैं। हालांकि ऐसे लोगों के लिए आजकल कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट्स भी उपलब्ध हो गए हैं, जिससे बच्चे पैदा करने में आसानी हो रही है। आजकल स्पर्म डोनेशन भी काफी चलन में है।. भारत में तो उतना नहीं, लेकिन विदेशों में इसकी खूब डिमांड है। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसने इसी तकनीक के जरिये 500 से भी अधिक बच्चे पैदा कर लिए हैं, लेकिन इस चक्कर में वो बुरी तरह से फंस भी गया है।

दरअसल, इस शख्स का नाम जोनाथन जैकब मीजर (Jonathan Jacob Meijer) है और वह नीदरलैंड के रहने वाले हैं। 41 वर्षीय जोनाथन पर सैकड़ों महिलाओं ने केस कर दिया है। उनका कहना है कि वो उनके बच्चों का इकलौता बाप है। जानकर हैरानी होगी कि साल 2017 तक जोनाथन 102 बच्चों के पिता बन गए थे, क्योंकि उन्होंने नीदरलैंड की 10 अलग-अलग क्लीनिक अपना स्पर्म डोनेट किया था।

महिलाओं के मुताबिक, शख्स पर 550 बच्चों के बाप होने का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने शख्स के स्पर्म डोनेट करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसके इतने सारे बच्चे हो गए हैं। वहीं, मेडिकल से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कभी बच्चों को इस बात की जानकारी होगी कि दुनियाभर में उनके इतने सारे भाई-बहन हैं तो इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, जानकारी न होने की वजह से उनके आपस में शादी करने का भी खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार स्कॉटलैंड ने चुना पहला मुस्लिम मिनिस्टर, जानिए कौन है Hamza Yusuf?