छत्तीसगढ़: महिला समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर आठ-आठ लाख का था इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सोलह लाख के एक महिला सहित दो नक्सलियों ने आज आत्समर्पण किया। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि महिला नक्सली हिड़मे मड़काम पिछले पन्द्रह सालों से तथा नक्सली कोडिय़ाम सुक्का जो किस्टाराम दलम में तथा महिला नक्सली कमांडर कोसा दादा के सुरक्षा गार्ड के रूप में काम रही थी।

ये दोनों बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल थे। इन दोनों पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। शर्मा ने बताया कि शासन की पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर आज इन्होंने दो बंदुक के साथ आत्मसर्पण किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: रेल रोको आंदोलन से यात्रियों की परेशानी बढ़ी, 10 अप्रैल को नौ ट्रेनें रद्द