Banda News : टप्पेबाज आठ लाख रुपयों से भरा बैग ले कर फरार, पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर की चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में टप्पेबाज आठ लाख रुपयों से भरा बैग ले कर फरार।

बांदा में स्टैंट बैंक में कार से रुपया जमा करने आये पेट्रोल पंप ओनर की कार से टप्पेबाज आठ लाख रुपयों से भरा बैग पार करके बाइक से फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

बांदा, अमृत विचार। भारतीय स्टेट बैंक अमर टॉकीज ब्रांच में कार से रुपया जमा करने आये पेट्रोल पंप ओनर की कार से टप्पेबाज 8 लाख रुपयों से भरा बैग पार करके बाइक से फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप के ओनर से पूछताछ के बाद आसपास छानबीन शुरू कर दी है। शहर में नाकाबंदी करके संदिग्ध बाइक सवार लोगों की तलाशी ली जा रही है। 

शहर में टप्पेबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अपना शिकार खोजने के लिये टप्पेबाज बैंकों के आसपास मंडराते रहते हैं। कई बार तो यह लोग बैंक में काम का बहाना कर बैंक में भीतर भी प्रवेश कर जाते हैं, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके, कि किस ग्राहक ने बैंक से बड़ी रकम आहरित की है, या कौन मोटी रकम लेकर जमा करने आया है। भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी शाखा में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण पहले भी ऐसी तमाम घटनाएं हो चुकी हैं।

बैंकों में सुरक्षा के लिये गार्ड भी ऐसे अराजक तत्वों के बैंक में प्रवेश पर पाबंदी लगा पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे, जिसकी वजह से ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को शहर के मोहल्ला अलीगंज स्थित अमर टॉकीज के पीछे भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में क्रेटा कार से एक पेट्रोल पंप के मालिक आठ लाख रुपया बैंक में जमा करने आये। बाइक से पीछा कर रहे टप्पेबाजों ने नजर बचाकर न जाने से कैसे कार के भीतर से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और बाइक से फरार हो गये।

पेट्रोल पंप ओनर के शोर मचाने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। आनन-फानन सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से ओनर से पूछताछ के बाद बैंक के अन्य ग्राहकों की सघन तलाशी ली। साथ ही शहर की नाकाबंदी करवाकर संदिग्ध बाइक सवारों को हिरासत में लेने के निर्देश दिये हैं, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि टप्पेबाज रुपयों से भरा बैग लेकर किस दिशा में फरार हुए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज