Sex Racket: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, आगे की सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के एक आलीशान होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस  भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी है। आरोप है कि ये एक्ट्रेस कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देती थी। फिलहाल, पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दलाल के तौर पर काम कर रही थी एक्ट्रेस 
पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल देह व्यापार में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। सुमन कुमारी पर लड़कियों (मॉडल्स) को देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को देह व्यापार में शामिल होने से बचा लिया है। अभी वे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने भेजा फर्जी कस्टमर 
पुलिस को कुछ दिनों पहले आरे कॉलोनी इलाके में स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलनी की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल लोगों को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा गया। सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे। जिसके बाद पैसे लेते ही पुलिस ने रंगे हाथों सुमन कुमारी को दबोच लिया।

कई भोजपुरी फिल्मों में किया काम
हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभा रही एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन ने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो किए हैं। साथ ही एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है।

कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी?
24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा पंजाबी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी दिख चुकी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-6 सालों से मुंबई में रह रही है।

ये भी पढ़ें- सीबीआई ने प्रख्यात पर्यावरणीय वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ FIR की दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार