आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा : बजरी से लदे टिपर ट्रक से टकराई बस, आग लगने से ज़िंदा जले 8 यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रायवरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी एकत्र करने के प्रयास कर रहे हैं। मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा, ''करीब आठ लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं।''

 उन्होंने कहा कि बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं तथा सत्यापन पूरा होने के बाद परिजन को सूचित किया जाएगा। नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई।

ये भी पढ़ें  :
घबराएं नहीं...अफवाहों पर न दें ध्यान! भारत सरकार का बयान, देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी स्टॉक

संबंधित समाचार