T20 rankings में भारत का दबदबा, अभिषेक की बादशाहत बरकरार, इस खिलाड़ी ने मारी 64 पायदान की लंबी छलांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दुबईः भारत के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईसीसी टी20 खिलाड़ियों की बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। अभिषेक 875 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि ईशान के 871 अंक हैं। तिलक वर्मा छठे और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें स्थान पर हैं। 

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आठवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन ने जबर्दस्त छलांग लगाई है और पहले वह शीर्ष सौ से बाहर थे लेकिन अब 39वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर हैं जबकि भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती दूसरे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं। हरफनमौलाओं की सूची में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा शीर्ष पर हैं जबकि हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं। 

संबंधित समाचार