सहारनपुर में अपनी बेटी और उसकी सहेली से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले की गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में पुलिस ने 16 वर्षीय अपनी नाबालिग बेटी और उसकी इसी उम्र की सहेली के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बच्चियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का पूर्व प्रधान अपनी ही नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मांगलिक के अनुसार लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसका पिता उसके और संभल जिले की एक अन्य लड़की के साथ भी दुष्कर्म करता था, इसलिए वह अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर न्याय के लिए थाने पहुंची है। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है। मांगलिक ने कहा कि दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि पहले सामाजिक दबाव के चलते वे चुप रहीं, लेकिन जब हद हो गयी तो हम पुलिस की शरण में आये हैं। 

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर में अष्टभुजा देवी और काली खोह मंदिर के लिए रोप-वे सुविधा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

संबंधित समाचार