Eid 2023: Kanpur Dehat की 84 ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण अदा हुई नमाज, DM, SP समेत अधिकारियों ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में शांतिपूर्ण नमाज अदा हुई।

कानपुर देहात की 84 ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण अदा हुई नमाज। ईद पर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने भी बधाई दी। लगातार अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

कानपुर देहात, अमृत विचार। ईद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। जनपद की 84 ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नमाज के बाद देश में एकता व की दुआ की गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर लजीज सेंवई का मजा भी लिया। वहीं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद देने के साथ ही मिठाई खिलाई।

शनिवार को अकबरपुर के बाढ़ापुर रोड ईदगाह में नगर काजी ने नमाज अदा कराई। यहां डीएम नेहा जैन, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसडीएम पूनम गौतम, सीओ प्रभात कुमार पहुंचे और सभी को मुबारकबाद दी। इसी तरह माती रोड स्थित गौसिया मस्जिद में लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। वहीं डेरापुर की ईदगाह में सुबह से ही नमाजी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। सुबह 07ः45 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह में नमाज हुई। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई।

एसडीएम शालिनी उत्तम ने भी ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति व सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। नमाज अदा करने के एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लाला मिश्रा, पूर्व चेयरमैन अंसार अली उर्फ गुड्डू फौजी, कस्बा प्रभारी विमल सिंह, शशिभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह मूसानगर की ईदगाह में हाफिज मुहीन बरकाती ने ईद की नमाज अदा कराई।

किसी प्रकार से अव्यवस्था न हो। इसके लिए ड्रोन से नजर रखी गई। नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, ईओ पंकज यादव, थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह, इरसाद अली, एसआई अतेंद्र कुमार, एसआई सूरजपाल सिंह, एसआई राम सिंह भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सरवनखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गजनेर व शाहजहांपुर निन्नाया में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा हुई। मस्जिदों के बाहर गजनेर थान व पामा चैकी का फोर्स मुस्तैद रहा।

वहीं राजपुर क्षेत्र की मस्जिदों में ईद की नमाज के बाद युवाओं, बुजुर्ग व बच्चों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम आशीष मिश्रा व सीओ शिव ठाकुर ने त्योहार को आपसी भाईचारा और सौहार्द से मनाने की अपील की। राजपुर की ईदगाह में मौलाना अनीसुर्रहमान, पुरानी जामा मस्जिद में मौलाना नियामत उल्लाह व नूरी जामा मस्जिद में मौलाना अजमत अली ने नमाज अदा कराई।

थानाध्यक्ष देव नरायन द्विवेदी, चैकी इंचार्ज राजीव कुमार मस्जिदों के बाहर गश्त करते रहे। वहीं शिवली कस्बे की बड़ी मस्जिद में ईद के मौके पर रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। जिसमें हिन्दू-मुस्लिम की एकता देखने को मिला। समाजसेवी वतन राज अग्निहोत्री मस्जिद पहुंचकर रोजेदारों से गले मिले। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार